छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
18-Nov-2020 08:14 PM
PATNA: नीतीश मंत्रिमंडल के जिस मंत्री के खिलाफ लालू यादव-तेजस्वी से लेकर पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है, आज राजद के सांसद उन्हीं को बधाई देने पहुंच गये. मंत्री मेवालाल चौधरी के घर पहुंच कर राजद के सांसद ने न केवल शुभकामना दी बल्कि मिठाई खाकर खुशी भी मनाया.
राजद के सांसद का हाल
बिहार के नव नियुक्ति शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी पूरे देश में चर्चा में हैं. उनके खिलाफ नौकरी घोटाला से लेकर यूनिवर्सिटी का बिल्डिंग बनाने में घोटाले का आरोप है. राजद ने मंत्री मेवालाल चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. लालू प्रसाद यादव से लेकर तेजस्वी यादव ने मेवालाल चौधरी को लेकर नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला बोला है.
लेकिन आज राजद के सांसद अशफाक करीम मंत्री मेवालाल चौधरी को बधाई देने उनके घर पहुंच गये. अशफाक करीम ने मेवालाल चौधरी के घर पहुंच कर उन्हें न सिर्फ बधाई दी बल्कि मिठाई खाकर मेवालाल के मंत्री बनने की खुशी भी मनाई. मीडिया ने पूछा तो अशफाक करीम ने कहा कि मेवालाल चौधरी से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं इसलिए बधाई देने आये हैं.
कौन हैं अशफाक करीम
अशफाक करीम कटिहार में मेडिकल कॉलेज चलाते है. कई पार्टियों से जुड़े रहे. लेकिन आरजेडी में उनकी सेटिंग काम कर गयी. आरजेडी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. अशफाक करीम को सांसद बनाने के पीछे क्या कारण था इसको लेकर तरह-तरह के किस्से सियासी गलियारे में हैं. सांसद बनने के बाद अशफाक करीम ने राजद से वास्ता बनाये रखने की ज्यादा कोशिश भी नहीं. पार्टी के किसी कार्यक्रम में वे शायद ही दिखे.