राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
10-May-2023 07:58 PM
By First Bihar
RANCHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को रांची पहुंचे और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर बातचीत हुई। नीतीश और हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद झारखंड का सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है और पूछा है कि सत्ता के लिए वे भ्रष्टाचार का और कितना समर्थन करेंगे।
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन और नीतीश की मुलाकात पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालच ने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के आगे घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेपी और लोहिया के अनुयायी कहलाने वालों ने पहले बिहार में चारा घोटाला, रेलवे नौकरी घोटाला में संलिप्त लालू प्रसाद के परिवार से हाथ मिलाया और अब झारखंड में भ्रष्टाचार में डूबे हेमंत सोरेन से हाथ मिलाने पहुंचे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि झारखंड की जनता जानना चाह रही है कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर उनकी क्या सोंच है, जमीन की मची लूट पर उनके क्या विचार हैं, बेरोजगारों को बार बार ठगे जाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, शराब घोटाले के बारे में वे क्या कहना चाहेंगे, आदिवासी, दलित बेटी बहनों के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, पिछड़ों के ट्रिपल टेस्ट के बिना हुए पंचायत चुनाव, स्थगित निकाय चुनाव के बारे में उनकी क्या राय है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार झारखंड की नियोजन नीति पर राज्य के युवाओं को छले जाने पर भी अपनी स्पष्ट राय अवश्य दें। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन में बढ़ते सहयोगियों से ज्यादा उम्मीद लगाए नहीं बैठी है। राज्य की जनता को पता है कि ठगबंधन के नेताओं के कितने रंग हैं।