ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान!

Home / politics / नीतीश से चोट खाये नेता कल बनायेंगे मोर्चा, नरेंद्र सिंह, अरूण कुमार और...

नीतीश से चोट खाये नेता कल बनायेंगे मोर्चा, नरेंद्र सिंह, अरूण कुमार और रेणु कुशवाहा ने हाथ मिलाया, देखिये वीडियो

27-Aug-2019 09:56 AM

By 3

PATNA: नीतीश कुमार से चोट खाये उनके पुराने साथी अब नया मोर्चा बना कर उनके खिलाफ यलगार का एलान करेंगे. इस मोर्चे में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के साथ साथ पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा और पूर्व सांसद अरूण कुमार शामिल हैं. इस मोर्चे को फिलहाल बिहार नवनिर्माण मोर्चा गैर राजनीतिक बताया जा रहा है लेकिन इसका उद्देश्य नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चाबंदी करनी होगी. कल इस मोर्चे का गठन होने जा रहा है. बैठक  के बाद आगे की रणनीति की जानकारी दी जायेगी. पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह कर रहे मोर्चे को लीड नीतीश से चोट खाये नेताओं की अगुआई पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह कर रहे हैं. नरेंद्र सिंह वैसे तो जदयू में हैं लेकिन पार्टी में उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है. लोकसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह और उनके बेटों ने घूम घूम कर NDA का विरोध किया लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. ऐसे में उनकी स्थिति और बुरी हो गयी. सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र सिंह ने राजद से भी संपर्क साधा लेकिन वहां बात नहीं बनी. लिहाजा अब मोर्चा बनाने का फैसला लिया गया है. नरेंद्र सिंह कह रहे हैं कि वे पार्टी से उपर उठ गये हैं और उनका मोर्चा बिहार में क्रांति पैदा कर सकता है. रेणु कुशवाहा और अरूण कुमार भी होंगे साथ बिहार नवनिर्माण मोर्चे में नरेंद्र सिंह के साथ जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार और पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा भी हैं. अरूण कुमार को पिछले लोकसभा चुनाव में ही किसी पार्टी में जगह नहीं मिली थी. निर्दलीय चुनाव लड़कर जमानत जब्त करा बैठे. वहीं रेणु कुशवाहा भाजपा में थीं, लेकिन वहां उनकी पूछ नहीं रही. पिछले चुनाव में उन्हें बीजेपी ने टिकट दिया था. लेकिन वे चुनाव हार गयीं, इसके बाद पार्टी ने उनका नोटिस नहीं लिया. https://www.youtube.com/watch?v=vw2NdH4Hbsw और नेता के जुड़ने का दावा नरेंद्र सिंह दावा कर रहे हैं कि उनके मोर्चे में कुछ और नेता भी जुड़ेंगे लेकिन वे नेता कौन हैं इसकी जानकारी देने को वे तैयार नहीं है. वैसे कुछ दिनों पहले पप्पू यादव की पहल पर ऐसे नेताओं की बैठक हुई थी. ज्यादातर नेता वही थे जो मौजूदा राजनीति से आउटडेटेट हो चुके हैं. तो क्या बिहार नवर्निमाण मोर्चे में भी ऐसे ही नेता जुड़ेंगे. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट