Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
11-Jan-2021 02:50 PM
PATNA : मकर सक्रांति के साथ खरवास का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अब तक बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई दफे सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि बीजेपी की दिलचस्पी नहीं होने के कारण कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है, लेकिन अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जो बड़ा बयान दिया है उसके बाद यह भी साफ हो गया है कि नीतीश कैबिनेट में 50 :50 का फार्मूला नहीं चलेगा. लगातार चर्चा हो रही थी कि जेडीयू कैबिनेट में 50:50 का फार्मूला चाहती है लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो खुलासा किया है उसके बाद यह साफ हो गया है कि बीजेपी जेडीयू से ज्यादा हिस्सेदारी कैबिनेट में रखेगी.
राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद आज पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरसीपी सिंह ने संगठन से जुड़े फैसलों की जानकारी दी. इसी दौरान कैबिनेट विस्तार को लेकर जब सवाल किया गया तो आरसीपी सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार में कैबिनेट के अंदर तस्वीर क्या होगी. यह बात पहले ही तय हो चुकी है. 16 नवंबर को जब शपथ ग्रहण हुआ था उसी वक्त विभाग बट गए थे और किसके पास कितने विभाग है यह बताने को काफी है कि मंत्रिमंडल में किसकी ताकत कितनी होगी. आरसीपी सिंह के इस बयान के बाद अगर कैबिनेट में मंत्रियों को मिले विभागों की संख्या देखा जाए तो जेडीयू के पास कुल 20 विभाग है जबकि बीजेपी कोटे के मंत्रियों के पास विभागों की संख्या 21. इसमें से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 5 विभाग है. सामान्य प्रशासन, ग्रीन मंत्रिमंडल,सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन जैसे विभाग मुख्यमंत्री के पास है जबकि डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के पास वित्त, वाणिज्य, कर, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना प्राविधि की आपदा प्रबंधन और नगर विकास एवं आवास विभाग का जिम्मा है. डिप्टी सीएम रेनू देवी के पास पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और उद्योग विभाग का जिम्मा है. नीतीश कैबिनेट में मुख्यमंत्री के साथ कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी लेकिन जेडीयू कोटे से मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया था. इस वक्त मंत्रिमंडल में जेडीयू के 5 मंत्री हैं जबकि बीजेपी के दो डिप्टी सीएम समेत सात चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हैं. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी और हम कोटे से संतोष कुमार सुमन मंत्री हैं.
आरसीपी सिंह ने जिस तरह विभागों की संख्या के आधार पर मंत्रियों की संख्या की बात कही है. उस आधार के अनुसार बीजेपी कोटे के मंत्रियों की संख्या जेडीयू कोटे के मंत्रियों से ज्यादा होने वाली है.