Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
09-Feb-2021 08:31 AM
PATNA : काफी लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार जदयू-भाजपा में बात बन गई और आज नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. दोपहर साढ़े 12 बजे सभी नए मंत्रीगण राजभवन में शपथ लेंगे.
नीतीश कैबिनेट में जिन्हें जगह मिलने जा रही है उन्हें शपथ ग्रहण के लिए फोन आ गया है. अबतक बीजेपी के 8 और जदयू के 8 सदस्यों को फोन किया जा चुका है और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए साढ़े 12 बजे राजभवन बुलाया गया है. अबतक जो मंत्री बनने वालों में फाइनल नाम तय किए गए हैं उसमें बीजेपी के शहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, जनक राम सहित कई चेहरे हैं. वहीं जदयू से लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी, सुनील कुमार समेत कई चेहरे हैं.
राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. मंत्रियों के शपथग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ तमाम अतिथि मौजूद रहेंगे. कोरोना संकट के कारण बड़ा आयोजन नहीं किया गया है.
मंत्री बनने वालों में अभी तक का फाइनल नाम
शाहनवाज हुसैन - बीजेपी
नितिन नवीन, बीजेपी
नीरज कुमार बबलू - बीजेपी
सम्राट चौधरी- बीजेपी सुभाष सिंह - बीजेपी
आलोक रंजन झा- बीजेपी
सुभाष सिंह - बीजेपी
प्रमोद कुमार- बीजेपी
जनक राम-बीजेपी
लेसी सिंह - जेडीयू
जमा खान - जेडीयू
जयंत राज- जेडीयू
मदन सहनी- जेडीयू
श्रवण कुमार -जेडीयू
संजय झा -जेडीयू
सुनील कुमार - जेडीयू
सुमित सिंह - निर्दलीय