ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Cabinet Expansion: महाशिवरात्री के दिन बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार,...

Bihar Cabinet Expansion: महाशिवरात्री के दिन बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा ने मैथिली भाषा में शपथ ली।

26-Feb-2025 04:21 PM

By First Bihar

Bihar Cabinet Expansion : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन हो गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा ने मैथिली भाषा में शपथ ली।


बता दें कि नीतीश कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस कैबिनेट विस्तार में सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सभी सात मंत्री बीजेपी के कोटे से है। बीजेपी के सात विधायक दरभंगा से संजय सरावगी, बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार, जाले से विधायक जीवेश मिश्रा, साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, रिगा से विधायक मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली। 


राज्यपाल ने सबसे पहले बीजेपी विधायक संजय सरावगी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार, बीजेपी विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, बीजेपी विधायक राजू सिंह, विधायक मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है। जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।