रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप
24-Mar-2021 12:31 PM
PATNA : बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर जेडीयू विधायक महेश्वर हजारी के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित किया है. महेश्वर हजारी के निर्वाचन की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई है. नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने उपाध्यक्ष पद पर सामने से उम्मीदवार खड़ा किया वह आज सदन से गायब है.
सत्ता पक्ष की तरफ से महेश्वर हजारी के पक्ष में कुल 4 प्रस्ताव आए थे, जबकि विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के लिए 6 प्रस्ताव रखे थे. लेकिन आज सदन में उनकी गैरमौजूदगी बता रही है कि बहुमत को लेकर उनके दिमाग में भी स्थिति स्पष्ट है.
नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में हुई घटना का जिक्र करते हुए एक बार फिर सदन में अफसोस जताया. नीतीश कुमार ने कहा कि सदन ब.हुमत और नियमों से चलता है ना कि जोर जबरदस्ती से. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी सदन में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं वह अपना नुकसान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसे लोगों के कौन सलाहकार हैं जो उन्हें अपना ही नुकसान करने की सलाह दे रहे हैं.