ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / politics / Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन? जिन्हें बनाया गया बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय...

Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन? जिन्हें बनाया गया बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिता के निधन के बाद पहली बार लड़े थे चुनाव

Nitin Nabin: पटना से चार बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे पार्टी में युवा नेतृत्व को मजबूती मिली है।

14-Dec-2025 06:21 PM

By FIRST BIHAR

Nitin Nabin: बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक संतुलन और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है।


नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे नीतीश सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। पिता के आकस्मिक निधन के बाद नितिन नबीन ने राजनीति में कदम रखा।


भाजपा में कायस्थ समाज के प्रमुख चेहरे माने जाने वाले नितिन नबीन की संगठन में मजबूत पकड़ रही है। वे भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी छवि एक साफ-सुथरे और गैर-विवादित नेता की रही है, जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।


नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था। उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी और 2005 में 55 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उस समय नितिन नबीन मात्र 26 वर्ष के थे।


कम उम्र में पिता को खोने के बाद भी नितिन नबीन ने हिम्मत नहीं हारी और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया। वर्ष 2006 में पिता के निधन से खाली हुई पटना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया।


वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद पटना पश्चिम का नाम बदलकर बांकीपुर विधानसभा हो गया। इसके बाद 2010 से 2025 तक हुए चारों विधानसभा चुनावों में नितिन नबीन लगातार बांकीपुर सीट से जीत दर्ज करते आए हैं। हाल के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद की रेखा कुमारी को करीब 51 हजार मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।


नितिन नबीन को पहली बार फरवरी 2021 में नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया था। हाल ही में राज्य में नई सरकार के गठन के बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया। फिलहाल वे पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।


news image


news image


news image