ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन

Nitin Nabin: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच नितिन नबीन पटना स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। वे आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

05-Mar-2026 11:38 AM

By FIRST BIHAR

Nitin Nabin: बिहार में जारी सियासी उलटफेर के बीच पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नबीन बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन नबीन राज्यसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।


नितिन नबीन के बीजेेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे और उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। करीब एक बजे दिन में गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच रहे हैं और नितिन नबीन के नामांकन में शामिल होंगे।


बता दें कि हाल ही में नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए थे। उनके निर्वाचन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि जेपी नड्डा की तरह नितिन नबीन को भी बीजेपी राज्यसभा भेजेगी और वही हुआ। बीजेपी ने बिहार की दो सीटों के लिए नितिन नबीन और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं और जेडीयू कोटे की सीट से राज्यसभा जाएंगे। नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कहा जा रहा है कि एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए एकसाथ नामांकन करेंगे।