बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Jan-2026 12:34 PM
By FIRST BIHAR
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पटना के बांकीपुर सीट से पांच बार विधायक रहे नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार बीजेपी में जश्न का माहौल है। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी को लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। पार्टी ने औपचारिक रूप से पांच बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें नया अध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले उन्हें निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। नितिन नबीन इस पद पर आसीन होने वाले बीजेपी के अब तक के सबसे युवा नेता हैं।
नितिन नबीन ने जेपी नड्डा का स्थान लिया है, जो वर्ष 2020 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर थे। बिहार की राजनीति से गहरा नाता रखने वाले नबीन पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।
पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं।
बता दें कि नितिन नबीन एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और बिहार विधानसभा में चार बार विधायक रहे थे। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने वर्ष 2006 में राजनीति में कदम रखा और पटना पश्चिम से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।
बाद में वे बिहार विधानसभा के नए बनाए गए बांकीपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे। उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार इस सीट से जीत दर्ज की। नितिन नबीन बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री रह चुके हैं। उन्हें पिछले महीने दिसंबर में बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।