बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
03-Sep-2025 03:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सियासी एंट्री को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा ने बताया है कि निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं।
दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में उतरने की चर्चा ज़ोरों पर थी। यहां तक कि जदयू के कुछ नेताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था, और पटना में पोस्टरबाजी के ज़रिए उन्हें बिहार का भविष्य बताया गया हालांकि, अब जदयू की ओर से स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को एक इंरव्यू में कहा कि निशांत कुमार के राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार अब भी पूरी तरह सक्रिय हैं और अगला चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। निशांत के राजनीति में आने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
संजय झा की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि निशांत कुमार फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। नीतीश कुमार स्वयं चुनावी मैदान में सक्रिय रहेंगे और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे।