ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

निशांत को बनायें बिहार का अगला सीएम: जेडीयू विधायकों की बैठक में उठी मांग, क्या नीतीश मानेंगे बात?

बिहार की राजनीति में जारी नाटकीय घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब जेडीयू की बैठक में निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी। विधायकों ने नीतीश कुमार से निशांत को सीएम बनाने की मांग पर फैसला लेने का आग्रह किया है।

06-Mar-2026 07:07 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार में जारी राजनीतिक उथलपुथल के बीच जेडीयू ने आज अपने विधायकों औऱ विधान पार्षदों की बैठक बुलाई. नीतीश ने राज्यसभा जाने के अपने फैसले से विधायकों को अवगत कराने के लिए ये बैठक बुलाई थी. लेकिन उसमें अलग ही मांग कर दी गई. पार्टी के विधायकों ने मांग की है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाया जाये.


कल पार्टी में शामिल होंगे निशांत

बता दें कि जेडीयू की बैठक में ये तय हुआ है कि निशांत कुमार विधिवत जेडीयू में शामिल होंगे. शनिवार को वे पार्टी में शामिल होंगे. उसके बाद वे पूरी सक्रियता से पार्टी का कामकाज देखेंगे. निशांत को पार्टी में शामिल कराने को लेकर विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ये प्रस्ताव रखा, जिसका सारे विधायकों ने समर्थन किया. 


विधायकों ने रखी मांग

जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद विधायक अजीत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से हम सभी आहत हैं. सारे विधायकों ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे बिहार के सीएम बने रहे हैं. लेकिन अगर हमारे नेता नीतीश जी ने खुद तय कर लिया है कि वे राज्यसभा जायेंगे तो हम भारी मन से ये स्वीकार कर रहे हैं. 


निशांत को बनायें सीएम

विधायक अजीत कुमार ने कहा कि हमलोगों (विधायकों) ने ये मांग की है कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं तो निशांत बाबू को अगला सीएम बनाया जाये. निशांत कुमार ही बिहार को बेहतर तरीके से चला सकते हैं. अजीत कुमार ने कहा कि हमने अपनी मांग रख दी है, इस पर नीतीश कुमार को फैसला लेना है. 


जमा खान भी बोले

वहीं, जेडीयू विधायक और मंत्री जमा खान ने कहा कि निशांत कुमार पूरे बिहार का नेतृत्व करेंगे. बैठक के बाद जब जमा खान से मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या निशांत बिहार के डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं. उनका जवाब था-वे डिप्टी सीएम नहीं बिहार का नेतृत्व करने जा रहे हैं. 


विधायकों की मांग का क्या होगा, ये फिलहाल किसी को पता नहीं. लेकिन इतना तो तय हो गया है कि निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. अब तक निशांत राजनीति से दूर रहे हैं. वे खुद ये कहते रहे हैं कि उन्हें राजनीति रास नहीं आती. ना ही नीतीश कुमार ने कभी निशांत को राजनीति में लाने की कोशिश की. लेकिन अब जब ये तय हो गया है कि निशांत राजनीति में आय़ेंगे तो देखना होगा कि उन्हें कौन सी भूमिका दी जाती है.