ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया

हाथी-घोड़ा पालकी.. सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में ग्रांड वेलकम की तैयारी

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जेडीयू की सदस्यता लेंगे। उनके स्वागत में पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है और जश्न का माहौल बना हुआ है।

08-Mar-2026 12:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार दोपहर 1 बजे जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई है। 


कार्यालय के बाहर निशांत कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं और कार्यकर्ता गुलाब के गुलदस्ते लेकर उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। जश्न के माहौल को देखते हुए हाथी, घोड़े और ऊंट भी लाए गए हैं। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते नजर आए।


इस मौके पर जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार सरल, सीधे और धैर्य के साथ काम करने वाले व्यक्ति हैं और उनमें नेतृत्व के सभी गुण मौजूद हैं। 


उन्होंने यह भी कहा कि निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की छवि हैं। जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार बिहार के दौरे पर भी निकलेंगे। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे और लोगों से संवाद भी करेंगे।


इससे पहले निशांत कुमार ने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की थी। पार्टी संगठन स्तर पर भी उनकी सक्रियता को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाध्यक्षों का परिचय भी उनसे कराया गया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से जेडीयू को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले दिनों में उनके कार्यक्रम और दौरे तय किए जाएंगे।