ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Nishant kumar: पिता नीतीश को बीमार बताने पर निशांत ने दिया ऐसा...

Nishant kumar: पिता नीतीश को बीमार बताने पर निशांत ने दिया ऐसा जवाब, तेजस्वी की बोलती कर दी बंद

दिल्ली से पटना लौटने पर जब पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि तेजस्वी उनके पिता के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं, इसपर निशांत ने दो टूक में तेजस्वी यादव को जवाब दिया.

21-Feb-2025 05:34 PM

By FIRST BIHAR

Nishant kumar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की हालत ठीक नहीं है और अब वह बिहार को चलाने के लायक नहीं हैं। तेजस्वी के इस दावे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने ऐसा जवाब दिया है जिसको सुनकर तेजस्वी की बोलती बंद हो जाएगी।


दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। तेजस्वी जहां भी जा रहे हैं सीएम के स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं और दावा करते हैं कि नीतीश कुमार बीमार हैं और बुढ़ापे के कारण अब बिहार उनसे नहीं संभल रहा है। तेजस्वी के इस दावे पर एनडीए के तमाम दल आरजेडी को करारा जवाब दे रहे हैं लेकिन आज तो मुख्यमंत्री के बेटे ने ही तेजस्वी को ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर उनकी बोलती बंद हो जाएगी।


दिल्ली से पटना लौटने पर जब पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि तेजस्वी यादव उनके पिता नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं, इसपर निशांत ने दो टूक में तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ्य है और सौ फीसद ठीक हैं। निशांत ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 19 वर्षों में राज्य का काफी विकास किया है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनके पिता को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं और उन्हें अपना पूरा समर्थन दें।


निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार को कहा कि वह आगे भी राज्य के विकास के लिए काम जारी रखें हालांकि, जब उनसे राजनीति में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। बता दें कि बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की भूमिका को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पटना से फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट....