Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत महानवमी के अवसर पर पटना के डाक बंगला चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें चुनरी भेंट की गई और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशांत ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से लोगों की सुख-समृद्धि, बिहार के विकास और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कामना की है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने लोगों से अपील की कि वे नशे और हिंसा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि बिहार सुख, शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।
महानवमी के अवसर पर डाक बंगला चौराहे पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। निशांत ने राज्य के लोगों की खुशहाली और विकास के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।