ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!

Home / politics / राज्यसभा उपचुनाव : निर्विरोध संसद पहुंच सकते हैं सुशील मोदी, उम्मीदवार को लेकर...

राज्यसभा उपचुनाव : निर्विरोध संसद पहुंच सकते हैं सुशील मोदी, उम्मीदवार को लेकर विपक्ष कंफ्यूज

03-Dec-2020 08:38 AM

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है. एनडीए उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपना नामांकन बुधवार को दाखिल कर दिया है, लेकिन अब तक के विपक्ष राज्यसभा उपचुनाव को लेकर कन्फ्यूजन में नजर आ रहा है. नामांकन का आज आखिरी दिन है और विपक्ष अब तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि सुशील कुमार मोदी निर्विरोध निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंच जाएंगे.




हालांकि विपक्ष ने एनडीए के विरोध में कैंडिडेट देने के लिए एलजेपी के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश की थी, लेकिन चिराग पासवान आरजेडी के झांसे में नहीं आए. आरजेडी ने चिराग को ऑफर दिया था कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को राज्यसभा का कैंडिडेट बनाएं. ऐसे में आरजेडी और तमाम विपक्षी दल उसका समर्थन करेंगे, लेकिन चिराग पासवान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. चिराग में इसके पीछे बीजेपी राज्यसभा सीट पर दावेदारी को विधानसभा चुनाव के बाद चिराग बीजेपी को अब और नाराज नहीं करना चाहते हैं. इसी लिहाज से उन्होंने राज्यसभा सीट पर अपनी दावेदारी छोड़ रखी है. 

लेकिन अब विपक्ष को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह है राज्यसभा उपचुनाव को लेकर किस रणनीति के तहत आगे बढ़े. विपक्षी दलों के अंदर खाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि सुशील मोदी के सामने कोई कैंडिडेट उतारा जाए. आपको बता दें कि नामांकन का आज आखिरी दिन है इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी की तारीख 7 दिसंबर को है. अगर सुशील मोदी के खिलाफ कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं हुआ तो 7 दिसंबर को ही हुआ निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो जाएंगे.