ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / Bihar Politics: पहले जूता दिखेगा, फिर पजामा, उसके बाद.. सियासत में हीरो की...

Bihar Politics: पहले जूता दिखेगा, फिर पजामा, उसके बाद.. सियासत में हीरो की तरह होगी निशांत की एंट्री; सबकुछ हो गया फिक्स!

Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. इस बीच जेडीयू के लीडर ने निशांत की सियासत में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

22-Apr-2025 03:11 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार की सियासत में पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि निशांत नालंदा के किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। तमाम तरह की कयासों के बीच जेडीयू नेता का बयान आया है। जेडीयू नेता ने कहा है कि बिहार की सियासत में निशांत की एंट्री पुराने फिल्मों के हीरो की तरह होगी।


दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को लेकर चर्चा तेज है हालांकि इसके बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ भी क्लियर नहीं है। जेडीयू का कहना है कि निशांत जब चाहें पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं और जिस भी सीट से चुनाव लड़ना चाहें लड़ सकते हैं। 


अमुमन मीडिया से दूरी रखने वाले निशांत पिछले कुछ समय से मीडिया में लगातार बयान दे रहे हैं। विरोधियों के आरोपों का निशांत एक लीडर की तरह जवाब दे रहे हैं और बिहार के लोगों से यह भी अपील कर रहे हैं कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए इतना काम किया ऐसे में उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले निशांत बिहार की जनता को सरप्राइज दे सकते हैं।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक एंट्री के सवाल पर जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि निशांत का राजनीति में आना तय है। निशांत नहीं आएगा तो जेडीयू समाप्त हो जाएगा। पार्टी में कोई किसी का बात नहीं सुनेगा। जेडीयू में ऐसा कोई लीडर नहीं जो मुख्यमंत्री के पद को संभाल सके। उन्होंने कहा कि समझिए तो निशांत राजनीति में आ गए हैं, पोस्टर लगना शुरू हो गया है।


गोपाल मंडल ने कहा कि निशांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं। ऐसे में उनकी सियासत में एंट्री भी काफी खास होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फिल्म में हीरो की एंट्री होती है ठीक उसी तरह से निशांत की भी एंट्री सियासत में होगी। 


उन्होंने कहा कि देखिए, जब हीरो निकलता है तो पहले उसका जूता दिखता है, फिर पाजामा, उसके बाद घुटना, उसके बाद एकाएक घड़ी और तब दिखता है चश्मा। इसी तरह से निशांत आ रहा है, एकट्ठे कैसे पर्दा पर आ जाएंगे। निशांत चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे लेकिन नेता वहीं हैं।