ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / politics / NEET पेपर लीक को लेकर संसद में घमासान: राहुल गांधी ने भारत की...

NEET पेपर लीक को लेकर संसद में घमासान: राहुल गांधी ने भारत की परीक्षा प्रणाली को बताया फ्रॉड, सरकार ने कहा- विपक्ष का आरोप दुर्भाग्यपूर्ण

22-Jul-2024 12:08 PM

By First Bihar

DELHI: आज यानी 22 जुलाई से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। आज से शुरू होकर संसद का सत्र आगामी 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। संसद सत्र के शुरुआत के साथ ही सदन में विपक्ष ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार हंगामा किया और पूरे परीक्षा सिस्टम को फ्रॉड करार दिया।


नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट हो चुका है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। सिर्फ नीट में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी है। शिक्षा मंत्री ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी करार दिया है। मुझे नहीं लगता कि यहां जो कुछ हो रहा है, वह उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं, जो इस बात से चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उन्हें विश्वास है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखा है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं और विपक्ष भी यही सोंचता है।


विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले सात साल में पेपर लीक को लेकर कोई सबूत नहीं हैं। यह केस पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। चीफ जस्टिस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। एनटीए के बाद 240 परीक्षाएं हुई हैं। पांच करोड़ से अधिक छात्रों ने आवेदन किया और साढ़े चार करोड़ से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है। विपक्ष का इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।