ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल

Home / politics / तेजस्वी के धरना पर नीरज कुमार का तंज, 'अनशन बहाना है, अब किसानों...

तेजस्वी के धरना पर नीरज कुमार का तंज, 'अनशन बहाना है, अब किसानों का हक खाना है'

05-Dec-2020 09:02 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए आज महागठबंधन के नेता आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अगुवाई में गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे. 

इसे लेकर पूर्व मंत्री और जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने निशाना साधा है. नीरज कुमार ने राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव को लेकर तेजस्वी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि 'जिसके पिता  भ्रष्टाचार में सजायाफ्ता हों खुद भ्रष्टाचार का आरोपी हो फिर इनका आइकॉन राष्ट्रपति महात्मा गाँधी तो हो नहीं सकते इन्हें तो चाहिए जेल के सामने समागम लगाते तो ज्यादा बेहतर होता.'




इसके बाद नीरज कुमार ने लिखा कि 'इसके अनशन बहाना है, अब किसानों का हक़ खाना है गांधी मूर्ति की आड़ में, बहुत कुछ छुपाना है छुपाना है कि किसानों को मजदूर किसने बनाया, छुपाना है कि चारा किसने खाया, छुपाना है उस  चेहरे को जो खुद छुप बैठा है, सलाखों के पीछे लेटा है छुपाना है उस किरदार को, जो नकली नेता है, दागदार बेटा है '

नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग गांधी जी के सामने आज धरना दे रहे हैं उनके होटवार जेल, बेऊर जेल और तीहाड़ जेल के आगे  धरना देना चाहिए. ताकि जनता को लगे वो अपनी गलती को मान रहे हैं.