ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

NDA के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शेखपुरा, संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

NDA घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए न केवल उत्साह बढ़ाया बल्कि फिर से सरकार बनाने का दावा किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में न केवल हम जीतेंगे बल्कि 225 से ज्यादा सीट जीतकर इतिहास बनाएंगे।

05-Apr-2025 05:36 PM

By First Bihar

 SHEIKHPURA: शेखपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में NDA के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए इन नेताओं ने एनडीए के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। तरक्की की राह पर बिहार को लाना एनडीए का मुख्य आधार है। एनडीए सरकार में समाज के हर वर्ग और हर धर्म का उत्थान हो रहा है। वही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास की आधारशिला नीतीश सरकार के नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों पर टिकी हुई है। लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि एनडीए के कामों पर ही जनता फिर से अपना विश्वास जताएगी। वही रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी का कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया है।


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आज शेखपुरा में आयोजित हुआ। एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया बल्कि फिर से एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में न केवल हम जीतेंगे बल्कि 225 से ज्यादा सीट जीतकर इतिहास बनाएंगे।


शेखपुरा के इस्लामिया स्कूल मैदान में आयोजित इस विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।


इस सम्मेलन में विभिन्न प्रखंडों से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश दिखा। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए एनडीए सरकार को फिर से सत्तारूढ़ करने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए अपने किए गए विकास कार्यों को लेकर ही चुनाव मैदान में उतरती है।


भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा, "एनडीए की सरकार केंद्र में रही हो या किसी राज्य में रही हो, इस सरकार की प्रतिबद्धता जनहित की रही है। एनडीए सरकार में समाज के हर वर्ग और हर धर्म का उत्थान समाहित होता है। उन्होंने जोर देकर कहा, "इसका सबसे मुख्य कारण है कि हम भावनाओं और वोटबैंक की राजनीति नहीं करते बल्कि विकास की राजनीति करते हैं। आज बिहार में विकास के लिए कई ऐसे कार्य हुए हैं जो दूसरे राज्यों के लिए आदर्श हैं।"


एनडीए की एकजुटता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि हमारा प्रत्याशी संबंधित पार्टी का 'चुनाव चिन्ह' है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें जीत नहीं, जीत का रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास बनाना है। जिसके लिए समर्पित भाव से काम करने की आवश्यकता है।


भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए का मुख्य आधार, बिहार की तरक्की की राह है। आज सुशासन के जरिए बिहार में हमने विकास कर दिखाया है और यही हमारी पूंजी है। एनडीए सरकार में समाज के हर वर्ग और हर धर्म का उत्थान समाहित है। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है और हम इसके विकास के लिए काम करते हैं।


जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के विकास की आधारशिला नीतीश सरकार के नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों पर टिकी है। विगत वर्षों में इस सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, सड़क, बिजली, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।


उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कई पार्टियां ऐसी हैं जिनका कोई जनाधार नहीं है, लेकिन देश का नेता होने का दंभ भर रहे हैं। इस साल होने वाले चुनाव में ऐसे भरमाने वाले लोगों को सही जवाब मिलने वाला है।


इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों ने बिहार को विकास के क्षेत्र में आगे कर दिखाया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि एनडीए के कामों पर ही जनता फिर से अपना विश्वास जताएगी और एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी ताकत के साथ एकजुट है। उन्होंने बूथ मजबूत करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।


रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी जोर देकर कहा कि हमारी पहचान ही विकास की रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान देश में कैसी थी, यह लोग जानते हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता पर तंज कसते हुए कहा कि आज बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता की पार्टी के अध्यक्ष भी सजायाफ्ता हैं।