ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / NDA संसदीय दल की बैठक आज, विपक्ष को साधने की बनेगी रणनीति; पीएम...

NDA संसदीय दल की बैठक आज, विपक्ष को साधने की बनेगी रणनीति; पीएम मोदी करेंगे संबोधित

02-Jul-2024 07:05 AM

By First Bihar

DELHI: संसद सत्र के दौरान नीट पेपर लीक समेत अन्य मामलों के लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। हमलावर हो रहे विपक्ष को साधने के लिए दिल्ली में आज एनडीए संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं। बैठक में विपक्ष को साधने की रणनीति तय की जाएगी।


संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए में शामिल सभी दलों के सांसदों को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी गई है और सभी से बैठक में शामिल होने को कहा गया है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे संसद के पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में होगी। संसदीय दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। बैठक में संसद के भीतर विपक्ष को साधने की रणनीति तय की जाएगी।


बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हुआ था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत ही गंभीर मामला है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।