मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Jan-2025 05:59 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्ष आज मुजफ्फरपुर स्थित क्लब मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार का हर एक नागरिक हमारे लिए एक परिवार के समान है। हमारा मूलमंत्र ही सबका साथ, सबका विकास है और इसी मंत्र के साथ हम न केवल आगे बढ़ रहे हैं बल्कि इसी मंत्र के कारण लोग हमें पसंद करते हैं। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में उत्साहित एनडीए के कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ क्लब मैदान पहुंचे और उनके अध्यक्षों ने उनका उत्साह बढ़ाया और जीत का संकल्प करवाया।
इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की एकता बिहार का विकास सुनिश्चित कर रही है और कार्यकर्तागण एनडीए को सुदृढ़ बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नीति और नियत में कोई अंतर नहीं होता है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। आज हमारी सरकार लोगों को नौकरी और रोजगार देने को प्राथमिकता के तौर पर आगे बढ़ा रही है। एनडीए ने पिछले चुनाव में दस लाख लोगों को नौकरी और दस लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हम इस साल इस लक्ष्य को पार कर आगे बढ़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरपुर एनडीए का हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का कार्यक्रम बगहा से शुरू हुआ और आज मुजफ्फरपुर में हो रहा है। यह 40-45 दिनों तक विभिन्न जिलों में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास को लेकर कार्यकर्ता जोश के साथ यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एनडीए के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मिलजुल कर चुनावी शंखनाद करेंगे, तभी यह चट्टानी एकता लोगों को दिखेगी।
उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए हैं उसकी चर्चा सर्वत्र होती है। आज महिलाएं जिस तरह पुलिस बनकर कार्य कर रही हैं वह देखने योग्य है। एक समय था जब महिलाएं और आम लोग सुरक्षित नहीं थे लेकिन आज महिलाएं दूसरों को सुरक्षा दे रही हैं। युवा से लेकर किसानों तक के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आज सड़कों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कल तक इन्हीं सड़कों में केवल गड्ढे नजर आते थे। नीतीश का राज कानून का राज है। उन्होंने पांच घटक दलों को पांच पांडव बताते हुए कहा कि आने वाले समय में होने वाले चुनावी महाभारत में कौरवों की सेना पर विजय प्राप्त करेगी।
इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 20 सालों से बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां बिहार में चरवाहा विद्यालय खुलते थे वही आज जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि आगामी चुनाव में सभी एकजुट हैं।
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख राजू तिवारी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को बिहार की जनता भूली नहीं है। उन्होंने महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सत्ता पाने के लिए गठबंधन बनाया गया है। जिस कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया। मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाई। जबकि कांग्रेस ने 370 की आड़ में आतंकवादियों को पाला।
हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि एनडीए ने विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। गरीबों को पक्का मकान दिया गया। सभी योजनाएं उनके घरों तक पहुंची। इधर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि एनडीए में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं, जो जनता और समाज की सेवा में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि यही कार्यकर्ता पार्टियों की ताकत हैं।