ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Sep-2020 09:00 AM
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने आखिरकार एनडीए के साथ जाने का फैसला ले लिया है। सीएम नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात के बाद हीं तय माना जा रहा था कि वे एक बार फिर एनडीए का हिस्सा होंगे लेकिन मांझी के कुनबे में एनडीए में शामिल होने को लेकर असमंजस साफ दिख रहा था। मांझी एनडीए में जाने का एलान पहले की करने वाले थे लेकिन दो बार प्रेस काॅन्फ्रेंस टल गयी। माना यह जा रहा था कि सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है हांलाकि अब उनकी पार्टी ने कहा है कि सीट कोई मुद्दा नहीं है वे एनडीए के साथ जांएंगे।
हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि 3 सितम्बर को एनडीए का हिस्सा हो जाएगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा। विकास के लिए पार्टी एनडीए का हाथ थामेगी और सीट हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है। जाहिर है इस फैसले की वजह यह भी है कि महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। चुनाव नजदीक है और उन्हें जल्दी कोई फैसला लेना था। एनडीए में शामिल होने का उनका फैसला अंतिम विकल्प था।