ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / NDA में शामिल हुई देवेगौड़ा की पार्टी JDS, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने...

NDA में शामिल हुई देवेगौड़ा की पार्टी JDS, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की घोषणा

22-Sep-2023 06:17 PM

By First Bihar

DELHI: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस एनडीए में शामिल हो गई है। जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। जेडीएस के एनडीए में शामिल होने की घोषणा जेपी नड्डा ने की है।


जानकारी के मुताबक, शाह के घर हुई इस खास बैठक में तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है। इस मीटिंग के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि जेडीएस NDA में शामिल हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की. मुझे खुशी है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया.’


बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह गठबंधन अहम माना जा रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 28 लोकसभा सीट वाले कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत दर्ज किया था जबकि कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी जबकि एक सीट पर एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। हालांकि इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था और वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी।