खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jan-2020 08:50 AM
DELHI: NDA में जारी उठापटक के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है. अमित शाह ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही सीएम का चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार हीं एनडीए के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में सरकार बनाएगी.
वहीं एनडीए में सीटों के बंटवारे पर मचे बवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये स्वाभाविक है, ये सब होता रहता है. ये एनडीए के घटक दलों के आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाता है. अमित शाह ने कहा कि एनडीए में कोई टूट नहीं है, हम पूरी तरह से एकजुट हैं.
अमित शाह ने कहा कि हमारा गठबंधन बहुत पुराना और आजमाया हुआ है, इसे जनता की मंजूरी मिली है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी मजबूती के साथ इकट्ठे चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा. सीटों के बंटवारे पर अमित शाह ने कहा कि सीटों की संख्या पर अभी कोई बात नहीं हुई है. समय आने पर तालमेल के साथ फैसला ले लिया जाएगा, किसी भी तरह की कोई परेशानी एनडीए में नहीं है.