ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / NDA विधानमंडल दल की बैठक के पहले बड़े नेताओं की मीटिंग, सरकार गठन...

NDA विधानमंडल दल की बैठक के पहले बड़े नेताओं की मीटिंग, सरकार गठन के ब्लूप्रिंट पर चर्चा

15-Nov-2020 01:07 PM

PATNA : एनडीए के तमाम घटक दलों के बड़े नेताओं के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के साथ ही हाई लेवल मीटिंग शुरू हो गई है. एनडीए विधानमंडल दल की बैठक के ठीक पहले एनडीए के बड़े नेताओं की यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में चल रही है. इस बैठक में बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के अन्य बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी शामिल हैं.

चुनाव खत्म होने के बाद राजनाथ सिंह की नीतीश कुमार से यह पहली मुलाकात है और बिहार में एनडीए की सरकार गठन को लेकर इसी बैठक में ब्लू प्रिंट पर चर्चा हो रही है. सरकार के अंदर किस पार्टी के कितने मंत्री हैं साथ ही साथ सामाजिक समीकरण का कैसे ख्याल रखा जाए इन तमाम बातों पर इस बैठक में चर्चा हो रही है. 

माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम की कुर्सी से लेकर स्पीकर तक के कुर्सी पर बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है. इस बैठक में सरकार गठन का स्वरूप तय होने के बाद ही एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी और उसमें नेता और उप नेता का चयन किया जाएगा नेता का चयन होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.