बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम
23-Jan-2021 08:31 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अपना संगठन मजबूत करने के लिए नए सिरे से प्रयास करेगी. बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास 13 दिनों तक बिहार में कैंप करने आ रहे हैं. नए प्रभारी बिहार के 14 अलग-अलग जिलों में दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात संगठन में नई जान फूंकने का प्रयास करेंगे.
25 जनवरी को भक्त चरण दास पटना पहुंचेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान तिरंगा यात्रा को पटना से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सदाकत आश्रम से इस यात्रा की शुरुआत होगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर भक्त चरणदास सदाकत आश्रम में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में मौजूद रहेंगे. 27 जनवरी को उनका बिहार दौरा शुरू होगा. सबसे पहले वह वैशाली जाएंगे और उसके बाद मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
मुजफ्फरपुर से 28 जनवरी को वह मोतिहारी पहुंचेंगे और उसके बाद बेतिया. हर जिले में कांग्रेस के नेताओं से और कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात होगी और बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत बनाने पर वह चर्चा करेंगे. 29 जनवरी को बेतिया में भक्त चरण दास स्वतंत्रता सेनानियों के साथ एक बैठक करने वाले हैं. 30 जनवरी को उनका कार्यक्रम मुरली भैरवा जाने का है जहां वह बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद भी भीतिहरवा आश्रम जाने का भी उनका कार्यक्रम है. 31 जनवरी को गोपालगंज, सिवान के कांग्रेस नेताओं का संवाद कार्यक्रम में भक्त चरण दास का कार्यक्रम रखा गया है. औरंगाबाद और गया में 5 फरवरी को उनका कार्यक्रम होगा. 6 फरवरी को पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और 14 जिलों से जुड़ी रिपोर्ट लेकर वापस लौट जाएंगे. फिर कांग्रेस की जमीनी हकीकत के बारे में पार्टी को विस्तार से रिपोर्ट देंगे.