ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / नक्सलवाद पर बुलाई गई बैठक में सीएम नीतीश ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में...

नक्सलवाद पर बुलाई गई बैठक में सीएम नीतीश ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में कटौती का मामला उठाया, कहा - बिना केंद्रीय मदद के नक्सल समस्या से निपटना नामुमकिन

26-Aug-2019 05:48 PM

By 13

DELHI : नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि में कटौती का मामला उठाया है। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बिहार सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा है कि, नक्सल समस्या का अंत केंद्रीय मदद के बिना नामुमकिन है। सीएम नीतीश ने कहा है कि, नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र सरकार केवल योजना बनाकर या उसकी समीक्षा कर के अपनी भूमिका नहीं निभा सकता। नक्सलवाद के खिलाफ अगर प्रभावी तरीके से कार्रवाई करनी है तो केंद्र को सार्थक पहल करनी होगी। सीएम नीतीश ने कहा कि, इसके लिए केंद्र सरकार को नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए वित्तीय मदद और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि में वृद्धि करनी होगी। बिहार सरकार की तरफ से वर्ष 2006 से चलाए जा रहे 'आपकी सरकार आपके द्वार' जैसे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार जब भी केंद्र प्रायोजित योजनाओं में पूर्व की भांति ही वित्त पोषण या संसाधनों की मांग करती है तो केंद्र उसे यह कहते हुए इंकार कर देता है कि 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के मुताबिक अब राज्यों को पहले से अधिक राशि दी जा रही है। जबकि बिहार के संसाधनों में 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के बाद भारी कमी आई है। ऐसे में वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को नक्सलवाद के विरुद्ध कार्यवाई के लिए राज्य पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को मिल बांट कर वहन करना चाहिए।