ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / राहुल से मुलाकात के बाद सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे पंजाब...

राहुल से मुलाकात के बाद सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे पंजाब के कैप्टन

15-Oct-2021 10:07 PM

DELHI : पंजाब कांग्रेस पर लंबे अरसे से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार मान गए हैं। आज राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने आज राहुल गांधी से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटवाने में सफल रहे सिद्धू बाद में नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज हो गए थे। नाराजगी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था लेकिन अब सिद्धू मान गए हैं। 


राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मुलाकात के बाद कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने इस बात की जानकारी दी है। हरीश रावत ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के सामने अपनी चिंता जाहिर की, जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके चिंताओं पर विचार किया जाएगा। राहुल गांधी से आश्वासन मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। 


सिद्धू अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे। हालांकि अभी यह देखना बाकी है कि चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके रिश्ते सामान्य हो पाते हैं या नहीं। आपको बता दें कि जब नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दिया था तो चरणजीत सिंह चन्नी ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए थे। चन्नी ने कहा था कि उन्होंने एक बार फिर से बात कर ली लेकिन अगर वह इस्तीफा देना चाहते हैं तो कांग्रेस में सब कुछ आलाकमान तय करता है।