PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
30-Mar-2026 02:44 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरि झिरवल का एक ट्रांसपर्सन के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद विपक्ष ने इसे नैतिक पतन करार देते हुए उनके इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग तेज कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
विपक्षी नेताओं, खासकर विजय वडेट्टीवार और हर्षवर्धन सपकाल का आरोप है कि यह वीडियो मंत्री के आधिकारिक आवास का है, जिसमें वे ट्रांसपर्सन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस घटना को अश्लील और अनैतिक बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आरोप के बाद मंत्री ने रखा अपना पक्ष
इन आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए मंत्री नरहरि झिरवल ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और एडिट किया गया है। उन्होंने इसे एक साजिश और ब्लैकमेलिंग का हिस्सा बताया। झिरवल ने स्वीकार किया कि वे वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को पिछले पांच वर्षों से जानते हैं, लेकिन उनका कहना है कि किसी तीसरे व्यक्ति ने इस वीडियो को गलत तरीके से तैयार कर वायरल किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे शराब का सेवन नहीं करते, जबकि वीडियो में शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं।
विपक्ष का हमला
विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। विजय वडेट्टीवार ने इसे सत्ताधारी गठबंधन के भीतर “गैंग वॉर” का नतीजा बताया। हर्षवर्धन सपकाल ने इसे राजनीति में नैतिक गिरावट का उदाहरण बताया और तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। वहीं, आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने भी मुख्यमंत्री पर कार्रवाई न करने को लेकर सवाल उठाए।
वही सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा कि इस स्तर के मंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि वीडियो ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से बनाया और वायरल किया गया हो सकता है, और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।