Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
05-Jun-2024 07:05 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गई है। तमाम तरह के कयासों के बीच जेडीयू चीफ नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू समेत 20 नेताओं के समर्थन से नरेंद्र मोदी को एक बार फिर एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। एनडीए आगामी 7 जून को राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने के दावा पेश करेगी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद यह बात सामने आई थी कि एनसीपी चीफ शरद पवार ने नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से बात की है और इंडी गठबंधन नें शामिल होने का ऑफर दिया है हालांकि बाद में पवार ने साफ किया कि उनकी बात न तो नीतीश से हुई है और ना ही नायडू से ही किसी तरह की कोई बात हो सकी है।
इसके बाद सियासत में तरह तरह के कयासों का बाजार गर्म हो गया। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने जा रहे हैं लेकिन नीतीश और चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे और एनडीए की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी को नेता चुने जाने को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें नीतीश कुमार और नायडू समेत गठबंधन के 20 नेताओं ने हस्ताक्षर किया।
इस प्रस्ताव पर नरेंद्र मोदी,जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेडीयू चीफ नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, जेडीएस सुप्रीमो एचडी कुमारस्वामी, लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान, हम के संरक्षक जीतन राम मांझी और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा के अलावा पवन कल्याण, सुनील टटकरे, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरो, इंदिरा हंग सुबका, सुदेश महतो ने हस्ताक्षर किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों से मिलने का समय दे दिया है। 7 जून को कार्यकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सभी सांसदों के साथ शाम पांच बजे राष्ट्रपति से मिलने पहुंचेंगे और सांसदों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दौरान एनडीए के सभी दलों के सांसद मौजूद रहेंगे।