ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / politics / नारायण राणे को देर रात मिली जमानत, मुंबई पहुंचे तो समर्थकों ने मनाया...

नारायण राणे को देर रात मिली जमानत, मुंबई पहुंचे तो समर्थकों ने मनाया जश्न

25-Aug-2021 08:00 AM

DESK : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की सियासत में मंगलवार को पूरे दिन भूचाल रहा। गिरफ्तारी के बाद जो सियासी ड्रामा महाराष्ट्र में हुआ उसे पूरे देश ने देखा। अब नारायण राणे की गिरफ्तारी से जो नई खबर सामने आई है उसके मुताबिक बीती रात उन्हें जमानत मिल गई। नारायण राणे को निचली अदालत ने जमानत दे दी है। राणे को और रायगड कोर्ट ने बेल पर रिहा किया। इसके बाद देर रात वह मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचने पर उनके समर्थकों ने जोरदार जश्न भी मनाया है।


यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी। राणे ने कहा था कि उस दिन यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजू में खड़े सेक्रेटरी से उद्धव ठाकरे पूछते हैं कि देश को स्वतंत्र हुए कितने साल हुए.. मैं होता तो उनके कान के नीचे थप्पड़ मार देता। यह क्या तुम्हें तुम्हारे देश को स्वतंत्र हुए कितने साल हुए हैं इसकी जानकारी नहीं... राणे का यही बयान उन्हें विवादों में ले आया। इसके बाद राणे के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज की गई और महाराष्ट्र की पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि अब राणे को जमानत मिल गई है।


हालांकि अब पूरा मामला आसानी से खत्म होगा इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। राणे के बयान को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे। बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के पीछे कई जगहों पर टकराव की खबर भी आई थी। शिवसेना अब इस लड़ाई को महाराष्ट्र के बाहर केंद्रीय राजनीति में ले जाने की तैयारी कर रही है। शिवसेना के नेता संजय राउत पहले से ही इस मामले पर आक्रमण हैं।