ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / politics / नई किडनी लगने के बाद बोले लालू, मैं एकदम ठीक हूं, दुआ करने...

नई किडनी लगने के बाद बोले लालू, मैं एकदम ठीक हूं, दुआ करने वालों को दिया ख़ास मैसेज

06-Dec-2022 11:47 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कल यानी सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। तब से ही उनके चाहने वाले ये जानना चाह रहे हैं कि लालू की तबीयत अब कैसी है और वे इस वक्त कहां हैं। इन सारे सवालों का जवाब खुद लालू यादव ने दे दिया है। लालू यादव का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपना हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों के लिए एक सन्देश भी भेजा है। 



लालू प्रसाद यादव ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनके सफल ऑपरेशन और बेहतर स्वास्थ के लिए कामना की थी। उन्होंने कहा है कि आप सभी का धन्यवाद। मैं अब बिल्कुल स्वस्थ हूं। आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया, जिसे लोग खुद पसंद कर रहे हैं। लालू यादव का हाल जानने के बाद अब उनके फैंस और समर्थक राहत की सांस ले रहे हैं। 



गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कल सिंगापूर मे हुआ था। इसके बाद लालू यादव को ऑपरेशन थिएटर से ICU मे शिफ्ट किया गया था। हालांकि कल ही लालू यादव को होश आ गया था और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आपको बता दें, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया है। अब लालू यादव और रोहिणी दोनों ही ठीक हैं। लालू के ऑपरेशन के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ परिवार के कई अन्य सदस्य सिंगापुर के अस्पताल में मौजूद थे।