ब्रेकिंग न्यूज़

बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा

Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया। गणेशन पहले मणिपुर और बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके थे।

Nagaland Governor L Ganesan Passed Away

15-Aug-2025 09:23 PM

By FIRST BIHAR

Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को चेन्नई स्थित आवास में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया गया कि 8 अगस्त को घर में अचानक गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था।


एल. गणेशन ने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले वे अगस्त 2021 से फरवरी 2023 तक मणिपुर और जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य कर चुके थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया। 


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुख हुआ। वे एक समर्पित राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए बहुत परिश्रम किया। तमिल संस्कृति के प्रति उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।"


एल. गणेशन का जन्म 16 फरवरी 1945 को तमिलनाडु के तंजावुर में हुआ था। वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित थे। उनके पिता और भाई भी संघ से जुड़े हुए थे। वर्ष 1970 में वे संघ के प्रचारक बने और करीब दो दशक तक उन्होंने नागरकोइल, मदुरै सहित तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में सेवा दी। 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की और तमिलनाडु भाजपा के संगठन सचिव बने। 2006 से 2009 तक वे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे और राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।