ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Sep-2020 11:56 AM
PATNA: बिहार की सियासत के लिए आज बड़ा दिन हैं। एनडीए के दो दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच मुलाकात हुई है। कल शाम पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिले हैं। नड्डा नीतीश की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। एनडीए में घमासान की खबरें लगातार आ रही है और कई तरह की पेचिदगियां भी है। सीटों को लेकर खींचतान भी और चिराग पासवान को मनाने की चुनौती अलग से हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुलाकात में इन चीजों पर चर्चा हुई है। कल पटना पहुंचे बीजेपी बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडनवीस ने भी दावा किया था कि एनडीए में कोई झगड़ा नहीं है। चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच सबकुछ ठीक हो जाएगा। बहरहाल यह देखना होगा कि नड्डा-नीतीश की मुलाकात का क्या असर एनडीए पर होता है और क्या वाकई इस मुलाकात का असर ऐसा होगा कि एनडीए में अचानक सबकुछ ठीक हो जाएगा यह बड़ा सवाल है।सीएम नीतीश कुमार से मिलने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय पहुंचे गये हैं।