ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / बिहार चुनाव को लेकर ‘नड्डा-फडणवीस का अहम बिहार दौरा कल, नीतीश से हो...

बिहार चुनाव को लेकर ‘नड्डा-फडणवीस का अहम बिहार दौरा कल, नीतीश से हो सकती है मुलाकात

10-Sep-2020 05:48 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बड़े नेताओं का बिहार आना शुरू हो गया है। पार्टी पूरी तरह से चुनाव के मोड में हैं और लंबे वक्त तक वर्चुअल मोड में रहने के बाद एक्चुअल मोड में है। कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस  कल बिहार आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इन दोनों बड़े नेताओं के बिहार दौरे को अहम माना जा रहा है। 

जेपी नड्डा और देवेन्द्र फडणवीस कल शाम चार बजे बीजेपी मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। हांलाकि यह भी तय माना जा रहा है कि जेपी नड्डा और देवेन्द्र फडणवीस चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कल बिहार पहुंच रहे बीजेपी के दोनों नेता सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं और सीटों को लेकर बातचीत हो सकती है यही नहीं चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच टकराव को लेकर भी कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो सकती है।