ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / politics / अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी,...

अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी के चीफ मुकेश सहनी शनिवार को मुजफ्फरपुर के गवसरा पहुंचे, जहां उन्होंने आग पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरित किया. इस दौरान उन्होंने सरकार से अग्नि पीड़ितो की मदद की अपील की.

28-Mar-2026 06:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड स्थित ग्राम गवसरा गाँव पहुंचे। इस क्रम में वे उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जिनके घर आग लगने की घटना में जल गए। घर में रखे सामान जलकर राख हो गए।  


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी इन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने की कोशिश की। वीआईपी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी इन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने की कोशिश कर रही है। अपने जीवन की पूरी कमाई गंवा चुके इन लोगों के लिए यह कठिन समय है।   


उन्होंने बताया कि गवसरा में बीते दिन आग लगने से कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस दुखद घटना में पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण भी किया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ सहारा मिल सके।   


पूर्व मंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार की पॉलिसी सही नहीं है। आग लगने से आम तौर पर गरीब की झोपड़ी या घर ही जलता है। यहां एक परिवार ऐसा भी है जिन्हें अपनी बेटी की शादी करनी थी, सभी सामान जुटा लिए थे, लेकिन अब सबकुछ राख हो गया। ऐसे में अब अगर सरकार 20 हजार रुपये मुआवजा दे रही है तो क्या होगा?  


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भले गरीबों को घर उपलब्ध कराने का ढिंढोरा पीट रही हो लेकिन आज भी यहां के गरीब झोपड़ी में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पहले ही कहा था कि हमारी सरकार बन जाएगी तो आग लगने वाले घरों में नुकसान का आकलन करवा कर मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन आज सरकार की पॉलिसी गलत है।


news image


news image


news image


news image