पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
12-Oct-2020 10:04 AM
PATNA: वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने नीतीश कुमार को धोखेबाज करार दिया है. मुन्ना शुक्ला ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया है.
बीजेपी के कोटे में चली गयी सीट
दरअसल लालगंज विधानसभा सीट इस दफे बीजेपी के कोटे में चली गयी है. मुन्ना शुक्ला इसे अपने साथ धोखाधडी करार दे रहे हैं. मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला पांच दफे लालगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. अब इस सीट पर बीजेपी ने संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
धोखेबाज हैं नीतीश कुमार
नाराज मुन्ना शुक्ला ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाया. मुन्ना शुक्ला ने कहा कि उन्होंने हर उस वक्त पर नीतीश कुमार का साथ दिया जब उन्हें जरूरत थी. जब नीतीश सात दिनों के लिए सीएम बने थे तो भी मैंने उनका साथ दिया था. बाद में 2005 में भी जब त्रिशंकु विधानसभा बनी तो मैंने नीतीश के लिए लोजपा से विद्रोह किया.
मुन्ना शुक्ला के मुताबिक उन्हें जेडीयू नेतृत्व ने इस दफे टिकट देने का भरोसा दिलाया था. लेकिन सीट ही बीजेपी को दे दी गयी. लिहाजा मुन्ना शुक्ला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है. मुन्ना शुक्ला आज लालगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर सकते हैं. उनके समर्थक दावा कर रहे हैं कि इस दफे उनकी जीत तय है.