ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Sep-2020 07:00 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्माहट लगातार बढ़ी हुई है। वार-और पलटवार से बढ़ी हुई सियासी तपिश लगातार यह बता रही है कि बिहार चुनाव के मोड में है। ट्वीटर वार और पोस्टर वार के बाद अब फोटो वार शुरू हो गया है। कल जिस कोसी महासेतु का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया है उससे जुड़ी हुई एक पुरानी तस्वीर को बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पोस्ट किया है। यह तस्वीर 6 जून 2003 को जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की आधारशीला रखने आये थे।
इस तस्वीर में मंच पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, बिहार की तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार दिख रहे हैं। इस तस्वीर में राबड़ी देवी सर पर हाथ रखे दिख रही है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसको लेकर राबड़ी पर हमला किया है।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है-‘ 6 जून 2003 को जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कोसी महासेतु की आधारशीला रखने आये थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी समारोह के मंच पर मौजूद थीं। उस पुरानी तस्वीर में राबड़ी देवी की मुद्रा से साफ है कि बिहार को मिलने वाली यह सौगात उन्हें अच्छी नहीं लग रही थी। वाजपेयी के अभिनंदन के समय वे मुंह फेरे बैठी दिख रही हैं। लालू-राबड़ी को विकास रोजगार और सड़क महासेतु से कभी वास्ता नहीं रहा।’