अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Oct-2023 03:40 PM
By First Bihar
RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल किया है। सुनवाई के दौरान असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एसवी राजू ने ED का पक्ष रखा जबकि वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने हेमंत सोरेन की तरफ से दलील पेश की।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के वकील ने कहा कि हेमंत सोरेन के ऊपर न तो कोई आपराधिक मामला है और न ही कोई केस दर्ज है, ऐसे में हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से समन क्यों भेजा जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। हेमंत सोरेन को आरोपी के रूप में बुलाया जा रहा है या गवाह के रूप में इसे ईडी द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित कर दी।
बता दें कि रांची भूमि घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी को बार-बार समन भेजकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला रही है, लेकिन हेमंत सोरेन इसे गैर कानूनी बताते हुए ईडी के सामने हाजिर नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि ईडी उन्हें केंद्र सरकार के इशारे पर परेशान कर रही है।उन्होंने अदालत से ईडी की इस पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।