ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Operation Sindoor: ‘भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मुकेश सहनी

07-May-2025 11:55 AM

By FIRST BIHAR

Operation Sindoor: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भारत पूरे विश्व को शांति का संदेश देता आया है लेकिन हमने कभी भी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया। जिसने भी हमारी संप्रभुता को ललकारा है, हमने उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पूरी पार्टी भारतीय सेना की साहसिक कार्रवाई के समर्थन में खड़ी है। पहलगाम घटना के बाद पूरा देश शोक में था। पहलगाम की घटना के बाद हमारी पार्टी किसी भी सैन्य कार्रवाई के निर्णय में केंद्र सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है। यह आतंकवाद के विरुद्ध एक्शन है।


उन्होंने कहा कि हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया है। हमारी वायु सेना, थल सेना और जल सेना ने मिलकर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया, जहां-जहां से आतंक जन्म लेता था और पनपता था, उस कोख को ही बर्बाद किया है। हमारी सेनाओं को दिल से धन्यवाद और सलाम। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।