BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
12-Mar-2026 01:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि आज गांव से लेकर कस्बों और शहरों तक में रसोई गैस के लिए लोग परेशान हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार कहीं कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को लोगों को खाली गैस सिलेंडर पिटवाना चाहिए, जिससे रसोई गैस की कमी दूर हो सके।
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि कुछ जिलों में रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी हुई है, तो कई उपभोक्ताओं को ब्लैक में रसोई गैस खरीदनी पड़ रही है। कई कंपनियों द्वारा ई-केवाईसी करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से इस समस्या को दूर करने को लेकर जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही, तो घर में खाना पकाने पर संकट आ जाएगा। गैस की कमी की वजह से कालाबाजारी बढ़ने की पूरी संभावना है।
वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि पहले से ही महंगी गैस झेल रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह दोहरी मार हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर स्वयं संज्ञान लेना चाहिए और जमीनी सच्चाई की जांच करवाकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए, नहीं तो स्थिति बिगड़ जाएगी।