Mukesh Sahani: उत्तर प्रदेश के जालौन में कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद उस पर रोक लगाए जाने के विरोध में विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी धरने पर बैठ गए। सहनी जालौन के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठे।


जानकारी के मुताबिक, जालौन शहर में मुकेश सहनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना था। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए अनुमति भी दी गई थी। हालांकि, अनुमति देने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई।



इस फैसले का मुकेश सहनी ने विरोध किया और प्रशासन के कदम के खिलाफ धरने पर बैठ गए। मुकेश सहनी जालौन के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी के नेता भी मौजूद रहे।



सहनी ने कार्यक्रम की अनुमति देने के बाद उसे रद्द किए जाने के प्रशासनिक फैसले का विरोध जताया। उनके धरने के कारण मौके पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।