ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: जिस तरह मछली के लिए पानी जरूरी, वैसे ही मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड है महत्वपूर्ण: मुकेश सहनी

29-Jun-2025 03:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में आज वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित रैली में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने समर्थन दिया। इस रैली में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ और वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन को समर्थन देते हुए इसके इस कानून के विरोध में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


इधर, वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जिस प्रकार मछली पानी के बिना नहीं रह सकती है और उसके लिए पानी जरूरी है, उसी तरह मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत गरीबों के अधिकारों को छीनना है।


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से ही वक्फ कानून के विरोध में खड़ी है। इस कानून से न केवल मुसलमानों के अधिकारों को कम करने की कोशिश की जा रही है, बल्कि इबादतगाहों और मुसलमानों की विरासत को लूटने की कोशिश है। वीआईपी के प्रमुख ने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना पड़ेगा। 


उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित रैली को एक शुरुआत बताते हुए कहा कि यह तो शुरुआत है, अभी तो आगे लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की मंशा ही दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लूटना है। यही कारण है कि भाजपा संविधान को भी बदलने की कोशिश करती है।


गांधी मैदान की रैली में पहुंचे वीआईपी के प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद नुरुल होदा, इफ्तखार अहमद, अर्जुन सहनी, प्रेमानंद बेलदार, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति और सुनील निषाद शामिल थे।


news image