ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / politics / ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने...

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी

Bihar Politics: प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर मुकेश सहनी का सरकार पर हमला बोला है. मुकेश सहनी ने कहा कि जनता के प्रति कर्तव्य निभाने में सरकार विफल है. उन्होंने तुरंत बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की.

20-Mar-2026 06:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि पर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के रसोई गैस की किल्लत के बीच प्रीमियम पेट्रोल के दाम को बढ़ाना लोगों के लिए नीम पर करैला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में एक बार फिर से विफल रही है।  


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में मामूली वृद्धि होने के बाद सरकार द्वारा प्रीमियम पेट्रोल पर करीब 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हुई थी, तब तो सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में कमी नहीं की थी?  


उन्होंने कहा कि पहले ही रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तु नहीं मिल रही थी, और अब पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से जीवन की बुनियादी जरूरतें भी महंगी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि, “यह बढ़ोतरी जनता पर बोझ डालने वाली है।” 


मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में पहले से ही अन्य कई राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल के दाम अधिक थे। सरकार ने जानबूझकर मुनाफाखोरी करते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए मांग की कि पेट्रोल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं।