ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: लालू यादव बाबा साहेब के विचारों को लेकर चलते हैं, अपमान का प्रश्न नहीं: मुकेश सहनी

14-Jun-2025 05:34 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लालू यादव के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैर के पास रखने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव बाबासाहेब के विचारों को लेकर चलते हैं, उनके अपमान का प्रश्न ही नहीं उठता।


बक्सर में उन्होंने कहा कि हम लोग तकलीफ झेलकर भी बाबा साहेब के सपने को पूरा करने में जुटे हैं। उनके अपमान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हम लोग उनके अपमान की सोच ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान तो गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया है, जिसमें ' अंबेडकर के नाम को फैशन बन गया है', बोलकर अपमान किया था। अंबेडकर हमारे दिल, जुबान, मन और आत्मा में हैं। अंबेडकर को लेकर ही हम लोग जीते हैं। वे लोग बाबा साहेब का अपमान करेंगे जो उन्हें नहीं मानते हैं।


इधर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के चौथे स्थान पर आने के बयान पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चार सीट पर नहीं लड़ पाए, वे 243 की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में हम लोग जीत रहे हैं और महागठबंधन की सरकार बनेगी।


इससे पहले मुकेश सहनी बक्सर पहुंचने पर शहीद जयशंकर चौधरी और शहीद सुनील सिंह के पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और शहीद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुकेश सहनी ने कहा कि जिस मिट्टी में शहीद जयशंकर और शहीद सुनील जैसे रणबांकुरे जन्म लें, वह धरती केवल भूमि नहीं, बलिदान और शौर्य की गाथा बन जाती है। आपकी शहादत राष्ट्र की रगों में लहू बनकर बहती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और देशप्रेम का बोध कराती रहेगी। भारतवर्ष सदैव आपका ऋणी रहेगा।