Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला
07-Oct-2020 04:11 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वीआईपी ने अपने सीटों का एलान कर दिया है. बीजेपी ने अपने खाते से वीआईपी को 11 सीटें दी है. जिसके बाद वीआईपी अपने सीटों का एलान कर दिया है. एनडीए में शामिल वीआईपी को आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी ने 12 सीटें देने की घोषणा की. जिसमें 11 विधानसभा सीट के अलावे मुकेश को एक विधान परिषद की सीटें मिलेगी.
ब्रह्मपुर समेत 11 सीटें मिली
वीआईपी को बीजेपी ब्रह्मपुर, बोचहा, गौरा बोराम, सिमरी बख्तियारपुर, सुगौली, मधुबनी, केवटी, साहेबगंज, बलरामपुर, अली नगर और बनियापुर सीटें वीआईपी की खातें में आई. जल्द ही उम्मीदवारों का एलान हो जाएगा.
कुल 12 सीटें मिली है वीआईपी को
भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा 11 सीटें इसके अलावे एक सीट उनको विधान परिषद की दी हैं.मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से सीएम बनाना है. मुझे महागठबंधन ने पिठ में छुरा घोंपा था, लेकिन एनडीए ने मरहम लगाया है. सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमेशा बिहार के दलित और पिछड़ों को धोखा दिया है. मुकेश सहनी के साथ भी महागठबंधन के नेताओं ने दिया है, लेकिन बीजेपी मुकेश सहनी का एनडीए में स्वागत करती है. बीजेपी दलितों के बेहतरी के लिए सोचती है.
महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ हुए सहनी
महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए थे. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए. महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हो गए. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से 12 सीटें दी है.