ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / जो समाज के व्यक्ति को नेता बनाता है, वही समाज आगे बढ़ता है:...

जो समाज के व्यक्ति को नेता बनाता है, वही समाज आगे बढ़ता है: मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि जो समाज के व्यक्ति को नेता बनाता है, वही समाज आगे बढ़ता है। मुकेश सहनी ने कहा कि अब लोग मानते हैं कि निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला है। हमारी कोशिश होगी कि आलमनगर से हमारा विधायक हो।

02-Mar-2025 06:31 PM

By First Bihar

MADHEPURA: निषाद समाज के नेता 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से पहचाने जाने वाले विकासशील इंसान पार्टी यानि वीआईपी के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार 2 मार्च को मधेपुरा पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो समाज के व्यक्ति को नेता बनाता है, वही समाज आगे बढ़ता है। मुकेश सहनी ने कहा कि अब लोग मानते हैं कि निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला है। हमारी कोशिश होगी कि आलमनगर से हमारा विधायक हो।


विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर मानता है, वह समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निषादों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए मेरी कोशिश होगी कि आलमनगर से हमारा विधायक हो।


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी आज मधेपुरा के आलमनगर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हमने चार विधायक बनाकर यह दिखा दिया है कि निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला हो गया है।


उन्होंने कहा कि चार विधायकों को भाजपा ने तोड़ लिया, लेकिन जब यही 40 विधायक होंगे, तो उन विधायकों को तोड़ना आसान नहीं होगा। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने की अपील करते हुए कहा कि अगर आपके 40 विधायक होंगे, तो आपका बेटा, आपका भाई उपमुख्यमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज जब अपनी सरकार होगी, तब सारी समस्याओं का हल होगा।


'सन ऑफ मल्लाह' ने कहा कि आज निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जो आपके अधिकार को दे। जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर बना लेता है, वह समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज लालू यादव को समाज के लोगों ने लीडर बनाया, तो उन्होंने भी समाज के लिए काम किया।