ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Lalu Yadav Birthday: लालू यादव के जन्मदिन पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने दी बधाई, RJD अध्यक्ष को बताया गरीबों की आवाज

Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दिया है और कहा...

11-Jun-2025 11:48 AM

By First Bihar

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें सामाजिक न्याय का योद्धा बताया।


मुकेश सहनी ने अपने संदेश में लालू यादव को गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज बताते हुए कहा कि, लालू जी न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि एक आंदोलन हैं। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और समाज के सबसे पिछड़े वर्ग को मुखरता दी। उनका संघर्ष, साहस और विचारधारा आज भी हम सभी को प्रेरणा देती है।  उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बिहार की राजनीति को एक नई सामाजिक दिशा दी, जिसमें समानता, हक और सम्मान को प्राथमिकता मिली। उन्होंने यह सिखाया कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम है,” सहनी ने कहा।


वीआईपी प्रमुख के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “लालू यादव सामाजिक न्याय की भावना के प्रतीक हैं। वे हम सभी के लिए आदर्श और मार्गदर्शक हैं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”


लालू यादव भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय और मंडल राजनीति के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं। 1990 के दशक में जब उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली, तो उन्होंने सामाजिक समावेश की दिशा में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। वे रेल मंत्री के तौर पर भी चर्चित रहे, जब उन्होंने भारतीय रेल को घाटे से उबारकर मुनाफे में लाने का दावा किया।


हालांकि, भ्रष्टाचार के मामलों के चलते उन्हें कई बार कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और जेल भी जाना पड़ा। बावजूद इसके, उनका जनाधार और सामाजिक प्रभाव आज भी कायम है। इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वे सामाजिक न्याय की बात करने वाले हम सभी के लिए आदर्श, गौरव और मार्गदर्शक हैं। उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। वे स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, यही कामना है।