ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों के लिए बड़ी पहल! नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने ईरान में बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से वहां फंसे भारतीयों, खासकर बिहार के लोगों, की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

02-Mar-2026 05:18 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने ईरान में वर्तमान हालात और हालिया घटनाक्रम को चिंताजनक बताते हुए कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व पर हुआ हमला न केवल निंदनीय है, बल्कि वैश्विक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी गंभीर खतरा है। 


उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संयम, संवाद और कूटनीतिक समाधान ही एकमात्र रास्ता होना चाहिए। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने ईरान में फंसे भारतीयों, खासकर बिहार के लोगों के सकुशल स्वदेश वापसी की बात करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। 


उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है कि वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल, ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के कई ऐसे लोग हैं जो ईरान में रहकर अपना काम करते हैं। आज की स्थिति में उनके परिजन परेशान हैं।


उन्होंने बिहार सरकार से ऐसे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का आग्रह किया है, जिससे खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी बिहार के लोगों की परेशानी कम हो सके और उनकी जानकारी उनके परिजनों को मिल सके।